
महराजगंज-डीवीएनए। कोल्हुई थाना क्षेत्र में राजमार्ग के किनारे आज शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, इस की जानकारी मिलते ही चर्चए गरम हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कोल्हुई निवासी 27 वर्षीय उमेश पुत्र राजेन्द्र चौधरी के रूप में हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक के कोल्हुई थानाक्षेत्र के जोगियाबारी में गोरखपुर सोनौली राजमार्ग के किनारे एक पेड़ से शव को लटकता देख लोगों ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया।
इस सन्दर्भ में एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।