
बांदा-डीवीएनए। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटें हैं। सबसे ज्यादा 11 सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। लोकसभा और विधान सभा चुनावों में हासिये पर आ गई बसपा के लिए डीडीसी की यह सफलता संजीवनी जैसी है। दूसरी तरफ सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। उसके समर्थित सिर्फ सात प्रत्याशी ही जीत सके। सपा को जहां तीन सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं कांग्रेस का खाता ही नहीं खुल सका। इन दोनों से बेहतर प्रदर्शन अपना दल का रहा। इसके चार प्रत्याशी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा पांच निर्दलीय जीते।
उधर, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की पत्नी कृष्णा सिंह पटेल वार्ड-5 से जीत गईं। भाजपा का समर्थन न मिलने पर पूर्व मंत्री ने पार्टी से बगावत कर पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया था। हाईकमान ने उन्हें निष्कासित भी कर दिया था।
संवाद विनोद मिश्रा