RK सिन्हा बोले- लोकतंत्र के मंदिर में तो व्यवहार अशोभनीय न हो - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

RK सिन्हा बोले- लोकतंत्र के मंदिर में तो व्यवहार अशोभनीय न हो

 

पटना। भाजपा के संस्थापक सदस्य  एवं पूर्व सांसद, राज्य सभा आर.के. सिन्हा ने कहा कि कल जो कुछ भी बिहार विधान सभा में माननीय सदस्यों के द्वारा हुआ, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण भी है और शर्मनाक भी है। 

अपने जारी बयान में उन्होंने कहा- ऐसा बिहार में पहले कभी भी हुआ नहीं था। मैंने तो 1966 -1967 का समाजवादियों का वह भी काल देखा है, जब संयुक्त विधायक दल की सरकार थी। लोक नायक जय प्रकाश  नारायण जी का आन्दोलन का काल भी देखा है। वह दिन भी देखा है, जब लालू जी विपक्ष में थे और वह दिन भी देखा है जब वे मुख्यमंत्री थे। यह तो कभी भी नहीं हुआ है। इसकी कभी भी इजाजत नहीं दी जा सकती है, किसी भी लोकतंत्र में। 

विधान सभा लोकतंत्र का मंदिर है और आप सभी माननीय सदस्य उसके पुजारी हैं। फिर तो व्यवहार भी वैसा ही होना चाहिए। अब जो हो गया सो हुआ I अब आगे से तो ऐसे व्यवहार की पूनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। 

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...