ताजनगरी की उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा गोस्वामी ने इंडियन आर्मी को दिया ट्रिब्यूट - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

ताजनगरी की उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा गोस्वामी ने इंडियन आर्मी को दिया ट्रिब्यूट

आगरा।(डीवीएनए) “जी भर के देख लूं तुझे जाने से पहले। बांहों में भर लूं, तुझे प्यार कर लूं जाने से पहले..” माय स्टूडियोज द्वारा तैयार किए गए इस गीत के म्यूजिक वीडियो में सरहद पर जाते सैनिक की पत्नी के किरदार में आगरा की उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा गोस्वामी ने अपने जीवंत अभिनय से सबके हृदय में देशभक्ति की लहर पैदा कर दी।
अवसर था शुक्रवार-दोपहर संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगरा की बेटी और उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा गोस्वामी द्वारा सैनिकों को समर्पित देश भक्ति गीत के म्यूजिक वीडियो की रिलीज का।   

  आगरा के मशहूर फिल्म निर्माता और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य रंजीत सामा, प्रतिभा जिंदल,, नीरज तिवारी,  धनंजय सिंह, सूरज तिवारी, मुकेश नेचुरल,  डॉ. महेश धाकड़, संजय दुबे और नेहा गोस्वामी ने संयुक्त रूप से म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज किया।
  इस दौरान बॉलीवुड में नेहा के अब तक के सफर को एक वीडियो द्वारा स्क्रीन पर खूबसूरती से दिखाया गया। सभी ने नेहा के शानदार अभिनय और जज्बे की सराहना की। इस अवसर पर नेहा गोस्वामी ने कहा कि बेटियों का नाम बढ़ाना और देश का मान बढ़ाना मेरी जिद है।

समारोह में एक और जहां आगरा के रंगकर्मियों, कलाकारों और समाजसेवियों ने उभरती एक्ट्रेस नेहा गोस्वामी का बुके, माला, मोमेंटो और शॉल द्वारा अभिनंदन किया, वहीं फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने नेहा गोस्वामी को आर.ए. मूवीज की अगली फिल्म में मेन लीड का ब्रेक देने की घोषणा करके उसको सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल उपाध्याय ने किया।इस मौके पर नेहा गोस्वामी के पिता पदम गोस्वामी, मां निर्मला गोस्वामी, बहन शिवी गोस्वामी और भाई कृष्णा गोस्वामी के साथ साथ अनिल जैन, हरीश आहूजा, चंचल उपाध्याय, आदर्श नंदन गुप्त, विनीत बवानिया,  वासु मूलचंदानी, ऋषि बत्रा, रविंद्र अरोड़ा, नीरज राघव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक विज्ञापन से शुरू हुआ था सफर
गौरतलब है कि होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा से शिक्षा प्राप्त नेहा गोस्वामी का सफर वर्ष 2018 में मस्टर्ड ऑयल की एक एड फिल्म से शुरू हुआ था। उसके बाद नेहा ने प्रिंट शूट्स, कैटलॉग शूट्स और प्रोडक्ट शूट्स किए। वर्ष 2019 में नेहा को सीनियर एक्टर किरन कुमार के साथ फिल्म ‘प्यार इसी को कहते हैं’ में काम करने का अवसर मिला। 
फिर वर्ष 2020 में ज़ी म्यूजिक कंपनी के एक म्यूजिक वीडियो ‘आ भी जाओ ना’ ने नेहा को एक नई पहचान दी। इस गाने को तीस लाख से भी ज़्यादा व्यूज़ मिले। वर्ष 2021 में ‘जी भर के देख लूं’ म्यूजिक वीडियो सबके सामने है। इसको भी अब तक 19 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। एक म्यूजिक वीडियो और एक फीचर फिल्म के लिए भी नेहा को चुन लिया गया है।
संवाद:-दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...