
महराजगंज (डीवीएनए)। पुरन्दरपुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को कप्तान महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक की पदोन्नति पर स्टार लगाकर प्रोमोशन की बधाई व शुभकामना दिया गया।
बताते चले कि अफसरों में शुमार थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह जो कि पूर्व में थाना फरेंदा सहित कई थानों में थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए कई घटनाओं का खुलासा शीघ्र करने में कामयाब रहते है, इसके अलावा कई अपराधियों को भी अपनी कार्यशैली से वह नतमस्तक कर चुके हैं।
इस पदोन्नति पर कोतवाल फरेंदा गिरजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष संजय दुबे,थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान सहित बहुत से लोगों ने बधाई दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
संवाद विनोद वर्मा