
कासगंज (डीवीएनए)। सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज मे अर्पण शाने फाऊंडेशन प्रशिक्षण केंद्र पर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सिलाई कढ़ाई एवं मेहंदी में लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिलाई कढ़ाई एवं मेहंदी प्रतियोगिता में एक से एक बढ़कर हुनर दिखाएं।
प्रतियोगिता केंद्र प्रभारी नेहा सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुई।प्रतियोगिता प्रोग्राम में प्रथम स्थान पर सिलाई में योग्यता सोलंकी। दिर्तिय स्थान सिलाई में गौरी उपाध्याय। तिर्तिय स्थान पर सिलाई में अनुष्का भारद्वाज रही। मेहंदी में प्रथम स्थान साक्षी रही। प्रतियोगिता में एक से एक बढ़कर डिजाइन दिखाएं। विजेताओं को अर्पण शाने फाउंडेशन के संस्थापक फुरकान अहमद ने उपहार दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्था गांव गांव सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन के प्रशिक्षण केंद्र खोल रही है। जिससे गरीब लड़कियां निशुल्क सिक सके। हम समाज की हित में कार्य करते रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लड़कियां गौरी उपाध्याय, अनुष्का भारद्वाज रिंकी पुष्पा, खुशबू,मालती,जावित्री , योग्यता,रोशनी ,निशा ,गीता,डोली चंद्रकला ,संध्या ,भारती, निशा, साक्षी ,सपना, नीरवती, मालती आदि लमौजूद रहे।