राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता: महिला व पुरूष वर्ग की कुश्ती एवं भारत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता: महिला व पुरूष वर्ग की कुश्ती एवं भारत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखनऊ डीवीएनए। जेल रोड स्थित पी0आर0डी0 परेड ग्राउण्ड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा 16 से 19 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन महिला एवं पुरूष वर्ग की कुश्ती एवं भारत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 43 किग्रा भारवर्ग मंे आगरा जोन की अनुष्का पंडित प्रथम, 46 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन की सुधा यादव प्रथम, 49 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन की खुशी यादव प्रथम, 52 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन की काजल प्रथम तथा 56 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर जोन की संध्या पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार पुरूष वर्ग में 50 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन के धर्मवीर प्रथम, 54 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन के धर्मेंन्द्र कुमार यादव प्रथम, 58 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन के उत्तम यादव प्रथम, 63 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन के लवीश प्रथम, 69 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर जोन के विजय शंकर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग की भारत्तोलन प्रतियोगिता में 48 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन की गुड़िया ने प्रथम, 53 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन की शिवानी ने प्रथम, 58 किग्रा भारवर्ग में प्रयागराज जोन की गीतांजली यादव ने प्रथम तथा 63 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन की कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में 56 किग्रा भारवर्ग में बरेली जोन के वीरपाल प्रथम, 62 किग्रा भारवर्ग में झांसी जोन के रजनीश कुमार प्रथम, 69 किग्रा भारवर्ग में आगरा जोन के हिमांशू उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल श्रीमती डिम्पल वर्मा ने दी। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...