
अमेठी (डीवीएनए)। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली इलाके में हुए सुरेंद्र कुमार पाण्डेय हत्याकांड के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है।पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कई असलहे और कारतूस भी बरामद हुए है।हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस अब विधिक कारवाई में जुट गई है।
बता दें कि नारा अढ़नपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पाण्डेय की 10 जनवरी के दोपहर मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई थी।हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह खुद मौके पर पहुँचे थे और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया था।मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर चारों आरोपी रघुनन्दन सिंह,राजेन्द्र सिंह,चुन्नू सिंह उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह और बृजेश प्रताप सिंह को गाजनपुर दुवरिया गोमती नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल,दो जिन्दा कारतूस 32 बोर,एक तमंचा,तीन कारतूस 12 बोर,दो एसबीबीएल बन्दूक,36 जिन्दा कारतूस 2 खोखा कारतूस 12 बोर,बरामद हुए है।