
महराजगंज (डीवीएनए)। बृजमनगंज मनबढ़ों के हौसले बुलंद वाहन चेकिंग कर रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार बाइक सवार मारा जोरदार टक्कर होमगार्ड घायल पुलिस के मदद से भेजा गया अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कलवार गढ़ में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज ने अपने हमराही विनोद कुमार एवं होमगार्ड रामनवल यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को रामनवल यादव ने रोकने का कोशिश किया लेकिन मनबढ़ बाइक सवार ने बाइक न रोककर होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे होमगार्ड रोड पर गिर गया और घायल हो गया। आनन फानन में पुलिस के मदद से उसे इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं पुलिस ने बाइक सवार को अपने हिरासत में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। पूछताछ में बाइक सवार युवक ने अपना नाम रूपल पुत्र रामकेवल निवासी रसूलपुर जनपद महराजगंज बताया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज कमलेश प्रताप सिंह ने बताया बाइक सवार युवक को हिरासत में ले कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है घायल होमगार्ड को इलाज के लिया भेजा गया है।
संवाद विनोद सोनी