
अमरोहा डीवीएनए। करीब पांच सौ वर्ष से अधिक समय तक लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु प्रथम दिन धन संग्रह समिति के लोगों ने धन संग्रह करने के लिए हाथ आगे बढ़ाएं तो दान देने के लिए लोगों की आस्था टूट पड़ी।
श्री राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र संघर्ष समिति को धन संग्रह करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सदस्यों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के प्रथम दिन शुक्रवार को बाजार में घूम कर धन संग्रह किया। खास बात यह रही कि मोहित अग्रवाल के पुत्र मिशिक अग्रवाल एवं केशव अग्रवाल तथा प्रशांत अग्रवाल के पुत्र मनस अग्रवाल और संयम अग्रवाल ने अपनी-अपनी गुल्लक फोड़ कर राम मंदिर निर्माण हेतु धन दिया।
राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र संघर्ष समिति में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को रखा गया है। इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल को अभियान प्रमुख तथा सदस्यों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, ललित शर्मा, दीपक अग्रवाल, सुरमित गुप्ता, मोहित अग्रवाल, नन्हे सिंह सैनी आदि शामिल है।
Digital Varta News Agency