
महराजगंज (डीवीएनए)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान व नायिका मेगा इवेंट्स के कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन के लिए सिसवा बाजार स्थित आरपीआइसी स्कूल की छात्रा खुशी सोनी ADM व कनक त्रिपाठी ने SP की कुर्सी संभाली।
महराजगंज मुख्यालय पहुंच कर खुशी सोनी ने ADM व कनक त्रिपाठी ने एक दिन का SP का पदभार ग्रहण कर विभागों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निदेश भी दिए।
प्रशासन द्वारा एक दिन के लिए आरपीआइसी स्कूल की छात्रा खुशी सोनी को ADM व कनक त्रिपाठी ने SP बनाये जाने पर खुशी व्यक्त कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।