![](https://i1.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2020/12/WhatsApp-Image-2020-12-13-at-12.58.12-PM.jpeg?fit=1280%2C724&ssl=1)
फिरोजाबाद (डीवीएनए)। जिले में थाना नारखी इलाके क्षेत्र जिला कारागार केम्पस में पुलिस कर्मी के बेटे ने हाथ की नस काट ली। उसे गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर लाया गया।
घटना है थाना नारखी के जिला कारागार केम्पस की ,जहा 22 वर्षीय आयुष नामक युवक ने घर के अंदर अपनी हाथ की नस काट ली ,घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया जाता है जिला कारागार में सुरक्षा पुलिस कर्मी निकसे राम अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके बेटे आयुष ने हाथ की नस काट ली। युवक को खून से लथपथ देख परिजन उपचार के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना के पीछे के कारणों का पता नही चल सका है।
संवाद राकेश पाण्डेय