जानिये अचानक क्यों बढ़ी है ठंड, कब तक रहेगी ठंड - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

जानिये अचानक क्यों बढ़ी है ठंड, कब तक रहेगी ठंड

गाजीपुर। इन दिनों पूरे पूर्वांचल में तेछ पछुवा हवाएं चलने से अचानक गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। लगातार पारा गिरने से लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। हालांकि दिन में धूप अच्छी हो रही है लेकिन पहाड़ों से आ रही तेज पछुवा हवाओं के आगे धूप बेअसर रही है। 

   इस समय पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। उधर से आने वाली पछुवा हवाएं पूर्वांचल में गलन को बढ़ा रही है। इस समय पूर्वांचल के सभी जिले गलन और शीतलहर की चपेट में हैं। इससे लोगों के साथ—साथ पशुओं को भी बहुत परेशानी हो रही है। अधिकांश पशु ठंड की वजह से मर रहे है। 

मौसम विभाग के अनुसार अभी ऐसा ही मौसम तीन से पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। इससे दलहनी फसलों को तो लाभ होगा, लेकिन सब्जी की खेती को नुकसान हो रहा है। इससे ​सब्जियों के भाव में तेजी आने की संभावना है। 

Post Top Ad

loading...