प्याज की खेती का हब बना करइल, जाने कैसे किसान हो रहे मालामाल - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

प्याज की खेती का हब बना करइल, जाने कैसे किसान हो रहे मालामाल

गाजीपुर। पहले करइल केवल मसूर, मटर, चना और दलहनी फसलों के लिए मशहूर था। लेकिन अब इसकी पहचान प्याज की खेती के लिए होती जा रही है। अगर कहा जाए तो ये क्षेत्र प्याज के लिए नासिक के बाद देश का दूसरा हब बनता जा रहा है। यहां किसान एक तो इसकी अच्छी उपज से हो रही कमाई और दूसरा कारण समय से दलहनी फसलों की बुआई नहीं हो पाने से प्याज की खेती की ओर ज्यादा झुकाव कर रहे है।   

इस समय करइल का हर किसान प्याज की खेती को फायदेमंद बता रहा है। क्षेत्र के कई किसानों ने इसकी रोपाई कर भी दी है, वहीं कई गांवों में इस समय प्याज की रोपाई तेजी से चल रही है। किसानों का मानना है कि जितनी जल्दी इसकी फसल तैयार हो जाएगी, उतनी ही अच्छी इसकी कीमत मिलेगी। इसलिए सभी किसान पहले ही इसका बीज तैयार कर रोपाई शुरू कर देते हैं। करइल के अधिकतर गांवों में प्याज की रोपाई हो गई है। 

खूब होती है पैदावार

क्षेत्र के किसानों का मानना है कि यहां की मिटृटी में अगर ध्यानपूर्वक बढ़िया से प्याज की खेती की जाए तो इसका उत्पादन बहुत ही बढ़िया होता है। इससे किसानों को अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा होता है। कई किसान प्याज की खेती करके मालामाल हो चुके हैं। आगे भी इसकी खेती को और बढ़ाते जा रहे है।

पछुवा हवाओं से बढ़ी गलन, जाने कब तक रहेगी ठंड

बारिश से होता है नुकसान

किसानों का मानना है कि अगर खेत में  प्याज तैयार हो चुका है और बारिश हो जाए तो पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। इसलिए यह खेती कभी कभी बहुत नुकसान भी कर देती है। इसलिए हमेशा सोच समझकर इसकी खेती करनी चाहिए। 

Post Top Ad

loading...