
बांदा डीवीएनए। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम डिगवाही में कृषि एवं पशु पाठशाला आयोजित की गई। लोगों को खेती बारी की जानकारी दी गई। समूह की महिलाओं ने कठिया गेहूं के बारे में जानकारी ली।
यंग प्रोफेशनल मोहन सिंह ने किसानों को खेतों की मिट्टी में उर्वरा शक्ति पता करने के साथ मिट्टी की जांच कराने की जानकारी दी। कौन सी फसल कब और बीज शोधन करने के बाद ही बोआई करने से अवगत कराया। कीट नाशक दवाओं के साथ ब्रह्मास्त्र, आग्नेयास्त्र, जीवामृत बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। समूह की कमलेश दीदी के यहां खेतों में कठिया गेहूं की फसल का भ्रमण कराया गया। खेत में कठिया गेहूं की फसल को देखा गया। फसल देख अन्य किसानों ने भी अगले वर्ष अपने अपने खेतों में बोआई करने के लिए कहा। कृभको के प्रतिनिधि नितनेश सिंह ने खेत दिवस के अवसर पर महिला किसानों को तरल जैव उर्वरक के बारे जानकारी दी गई।
इस मौके पर यंग प्रोफेशनल अनिल कुमार, कार्यालय सहायक अमित चैहान, डीआरपी अशोकराज सहित मौजूद रहे।
संवाद विनोद मिश्रा