उत्तर प्रदेश भाजपा राज में जंगलराज का पर्याय बन गया है: अखिलेश यादव - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

उत्तर प्रदेश भाजपा राज में जंगलराज का पर्याय बन गया है: अखिलेश यादव

लखनऊ(डीवीएनए)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनविरोधी और किसान विरोधी है। बेइंसाफी और विषमता का विरोध उसके एजेंडा में नहीं। नारी का मान सम्मान बचाने और जनता और व्यापारी को जानमाल की सुरक्षा के संबंध में भाजपा सरकार को कोई चिंता नहीं। उत्तर प्रदेश भाजपा राज में जंगलराज का पर्याय बन गया है। अराजकता, अव्यवस्था और अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी से लोग संत्रस्त हैं।
मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में, पर्यटन नगरी आगरा में कई ज्वैलर्स और बैंक लुट गए। गोरखपुर की एक ज्वैलरी शाप में 37 लाख 60 हजार रूपए की लूट हुई। आगरा में कैनरा बैंक की शाखा में गोलियां बरसाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। व्यापारियों को सत्ता संरक्षित अपराधियों से सुरक्षा देने के बजाय भाजपा सरकार में 195 कारोबारियों से पुलिस भी अवैध वसूली करने लगी है। नोएडा में एक फाइनेंस कम्पनी मालिक से उगाही करने में दारोगा-पुलिस सिपाही का नाम उजागर हुआ है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डिप्टी सीएम, 2 कैबिनेट मंत्री, सांसद, मेयर, विधायक के होते हुए भी प्रयागराज में बेखौफ हत्यारों ने जार्ज टाउन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। एटा में युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। अमेठी में क्लीनिक संचालक की हत्या हुई।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुरी तरह खोखला साबित हुआ है। भाजपा राज में बहन, बेटी और महिलाओ का जीवन मुश्किल में है। आगरा में भाजपा नेता ने नौकरानी से छेड़छाड़ की, ओहदा का रूतबा दिखाकर पीड़ित को ही समझौते के लिए परेशान किया जा रहा है। बरेली में 12 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। माधोगंज में खेत की रखवाली कर रही किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई।
झूठे सपने दिखाकर जनता को बहकाना, भटकाना भाजपा की फितरत है। जनता इस बार उनको सबक सिखाने के लिए ठाने बैठी है। अफवाह और नफरत की राजनीति के दिन लद गए है। जनता चाहती है कि भाजपा से जल्दी से जल्दी छुटकारा मिले।
संवाद , अज़हर उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...