
आगरा। (डीवीएनए)उत्तर प्रदेश भवन एवं सान्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों को मिलने वाले हितलाभ के लिए बोर्ड में पंजीकरण होना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा श्रमिकों के परिवार के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिनका लाभ पंजीकृत श्रमिकों को ही दिया जाता हैं। श्रमिकों की सुविधा के लिए बोर्ड ने पंजीकरण के लिए सीएससी सेंटर पर को अनुमति प्रदान कर दी है। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को पंजीकरण हो रहा है।
इस बारे में और जानकारी देते हुए मनीष तिवारी बीओसी श्रम विभाग ने बताया कि अब तक वित्तीय वर्ष 2020- 21 में 1,01,539 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है।
इसके अलावा 85 000 हज़ार श्रमिकों के कार्ड नवीनीकरण के लिए रह गए हैं। ऐसे श्रमिक जिन्होंने अब तक अपने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया है। वो अपने नज़दीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना अंशदान कर कार्ड का नवीनीकरण करवाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संवाद:- दानिश उमरी