मरी हुई महिला ‘ज़िंदा’ बरामद, 2 साल से जेल में सजा काट रहे आरोपी - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

मरी हुई महिला ‘ज़िंदा’ बरामद, 2 साल से जेल में सजा काट रहे आरोपी

मेरठ डीवीएनए। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला के कत्ल के इल्जाम में जिन दो व्यक्तियों ने दो साल जेल में गुजारे, अब वह बेगुनाह साबित हुए हैं।

दरअसल, इस ‘मरी’ हुई महिला को पुलिस ने गुजरात से जिंदा बरामद किया है। वहीं, महिला ने अपने 164 के बयान में अपने परिजनों द्वारा आरोपियों पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। जिसके बाद अब पुलिस जेल में बंद बेगुनाह लोगों को जल्दी रिहा कराने का दावा कर रही है।

बताते चलें ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी सरिता नाम की विवाहिता वर्ष 2019 में घर से लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने उसके पति सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ सरिता के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। महिला की लाश बरामद ना होने पर पुलिस ने इस मामले को अपहरण में दर्ज किया था। इसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

वहीं, महिला के पति सहित अन्य तीन आरोपी आज तक फरार हैं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सरिता को गुजरात से सही-सलामत बरामद किया है। महिला ने कोर्ट में दिए गए 164 के बयान में अपने मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। जिसके चलते जेल में बंद दोनों आरोपी अब बेगुनाह साबित हो गए हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को जेल से जल्द रिहा कराएगी।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...