
महराजगंज (डीवीएनए)। नौकरी संवाद अभियान के तहत 11 फरवरी को सिसवा ब्लॉक के ग्राम बड़हरा महंथ में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में दिन के 11 बजे प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर युवा बेरोजगारी संवाद किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक से भारी संख्या में बेरोजगार युवाओं को जोड़ने व बेरोजगारी की समस्या पर संवाद करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए आप लोग सादर आमंत्रित है।
यह जानकारी महराजगंज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मु0 रिजवान ने दी।