
आगरा। बर्ड फ्लू के मद्देनज़र कीठम झील में सतर्कता काफी बड़ा दी गई है। शुक्रवार को सूर सरोवर में आने वाले देसी विदेशी परिंदों की गतिविधियों पर खासी नज़र रखी जा रही है। जहां अब तक कोई संदिग्ध पक्षी नहीं मिला है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अपर निदेशक आगरा मंडल डॉ. वासुदेव सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ कीठम झील का कई घंटों तक निरीक्षण किया। दूरबीन की सहायता से भी पक्षियों को तलाश की गई। टीम मिलने वाली म्रतक पक्षियों की जांच कर रही है। जो अब तक सामान्य ही है।
इस बर्ड फ्लू से निबटने की लिए कुल 15 टीमें तैयार की गई हैं। जो अलग अलग हिस्सों में जाकर पक्षियों की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। टीम निरंतर बर्ड फ्लू से बचाव के लिए प्रयास कर रही है।
संवाद:- दानिश उमरी
Digital Varta News Agency