
मुरादाबाद (डीवीएनए)। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इसमें पुष्पराज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 34 मतो से मात देकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष के पद के लिए पुष्पराज सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार , जितेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बाद में नरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया था। अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर पुष्पराज सिंह, और प्रमोद कुमार चौहान , चुनावी मैदान में थे। बुधवार को बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10 बजे शुरू हुआ।
चुनाव अधिकारी सफदर अली ने बताया कि चुनाव में पुष्पराज सिंह के पक्ष में 100 अधिवक्ताओ ने मतदान किया और प्रमोद कुमार के पक्ष में मात्र 66 अधिवक्ताओ ने मतदान किया। इसमें पुष्पराज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 34 मतो से मात देकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा कर लिया। वहीं सचिव के पद के लिए सतीश कुमार वत्सल ने रजनीश प्रताप को एक वोट से मात देकर जीत हासिल कर ली। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सरफराज अली को पांच मतो से मात देकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के लिए मेहराज आलम ने मनोज कुमार को सात मतो से मात देकर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए वेदप्रकाश सिंह ने सुभाषचंद्र भारद्वाज को 33 मतो जीत हासिल की। चुनाव संपन्न होने पर साथी अधिवक्ताओ ने बार एसोसिएशन के चुने गए पदाधिकारियो को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह, चौधरी रनवीर सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, हीरा अग्रवाल , कमल ठाकुर, महमूद अली, श्योराम सिंह मौनू सम्राट, अतीक खां, नौशाद, विवेक त्यागी, सलीम अहमद, मोहम्मद उमर, राजीव कुमार विश्नोई, मोहम्मद मोहसिन आदि अनेक अधिवक्ता गण मौजूद रहे।