
मुरादाबाद (डीवीएनए)। बाइक से घर जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जंहा चिकित्सकों ने घायल महिला को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
जनपद अमरोहा के थाना धनौरा मंडी निवासी मनोज कुमार 25 पुत्र नरदेव सिंह अपनी पत्नी करिश्मा 22 के साथ बुधवार को अपनी ससुराल से होकर वापस अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर रामनगर खागूवाला के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात डंपर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दंपति सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। घायल दंपति को राहगीरो की मदद से उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जंहा से चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।