
अमरोहा (डीवीएनए)। सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मार खुद भी गोली मार लिया, दोनों को मुरादाबाद के साईं अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां महिला सिपाही की मौत की खबर है वही सिपाही की हालत गम्भीर बनी हुयी है, दोनो में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सिपाही मनोज ने महिला सिपाही मेघा को गोली मारी है, इस के बाद मनोज खुद को गोली मार लिया, सिपाही मनोज आदमपुर थाने में तैनात है जबकि महिला सिपाही मेघा थाना गजरौला में तैनात है, घटना के बाद दोनो सिपाहियों की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला सिपाही मेघा की मौत की खबर है, वही सिपाही मनोज की हालत गम्भीर बनी हुयी है, यह पूरा मामला थाना गजरौला क्षेत्र के अवंतिका नगर की है।
पुलिस ने महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।