
महराजगंज (डीवीएनए)। बृजमनगंज में ग्राम सभा मटिहनवा के प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह और प्रधान किरन सिंह द्वारा मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा जरूरत मंदो में कम्बल वितरण भी किया गया।
प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति हिन्दू धर्म मे एक शुभ दिन माना जाता है और हर घर पे खिचड़ी बनाया खाया जाता है।जिसको देखते हुए मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है।ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बबलू सिंह और किरन सिंह द्वारा गरीब जरूरत मंद लोगों में कम्बल वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव,मण्डल अध्यक्ष भाजपा चन्दू सिंह,दिलीप गुप्ता,डॉ बृजेश कुमार नायक,बृजेश यादव,रोहित कुमार,अमर सिंह,जुगेश कुमार,जय प्रकाश गौड़,श्रीराम गुप्ता, गुलाबचन्द, नोहर सिंह,उदयराज यादव,विजय नारायण गुप्ता,नरसिंह यादव,महेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
संवाद विनोद सोनी