![](https://i0.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Image-2021-01-15-at-2.30.15-PM-1.jpeg?fit=708%2C484&ssl=1)
बांदा (डीवीएनए)।दबंगों की दबंगई ने कहर ढा दिया, बंधक बनाकर जमकर पीटा। मामला थाने पहुंच गया है। घटना के पीछे खलिहान की भूमि के विवाद का मामला है। दबंगों ने किसान को घर में बंधक बनाकर पीटा और कुल्हाड़ी से लहूलुहान करने के बाद उसे रास्ते में फेंककर भाग निकले, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में हरीराम पुत्र मइका को पड़ोसियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल हरीराम का कहना है कि वह खलिहान में था। तभी पड़ोसी तीन लोग आए और उसे जबरन अपने घर उठा ले गए।
बताया कि कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बेहोश हो जाने पर गांव की मुख्य सड़क पर फेंककर भाग गए। पत्नी लक्ष्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी है। जिला अस्पताल में भर्ती हरीराम ने बताया कि चार बिस्वा खलिहान की जमीन को लेकर हमलावरों से विवाद चला आ रहा है।उधर, दूसरे पक्ष से जयराम पुत्र केशव प्रसाद भी घायल हुआ है।
संवाद विनोद मिश्रा