
महराजगंज (डीवीएनए)। नगर पंचायत बृजमनगंज मे हो रहे चोरियों की घटना के विरोध में आज मंगलवार को नगर की सभी दुकाने बंद रही। सुबह से ही व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ कई संगठन के लोगों ने दुकाने बंद करने का अपील किया, जिससे लोगो ने अपना समर्थन दिया, इस दौरान व्यापारियों ने हो रहीं चोरी के विरोध में पुलिस के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
नगर बंद होने की जानकारी मिलने पर दोपहर बाद उपजिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल, सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र और बृजमनगंज थानाध्यक्ष बातचीत के लिए व्यापारियों के बीच पहुंचे और कहा की जो भी चोरियां हो रही है उसपर आप सभी लोगो की मांग जायज है और इस पर जल्द खुलासे व चोरियों को रोकने की योजना बना रहे हैं उसके तहत कार्यवाही हो रही है।
उसी दौरान व्यापार मंडल और कई संगठन के लोग आपस में बैठकर बात किये तब जाकर व्यापारी माने और कहा की अगर जल्द से जल्द खुलासा नहीं हुआ तो इस लड़ाई को बड़े पैमाने पर लड़ा जायेगा।
इस दौरान विनोद जायसवाल, दिलीप चैधरी, बबलू जायसवाल, गौरव जायसवाल, सौरभ जायसवाल व तमाम व्यापारी बंधु रहे।
संवाद विनोद सोनी