
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा (डीवीएनए)। आशा की किरन सोसाईटी ठाकुरद्वारा ने गरीब और बेसहारा लोगों की मदद को हाथ बढ़ाते हुए उन्हें भीषण सर्दी में लिहाफ वितरित किए।
सामाजिक संस्था आशा की किरन, द्वारा नगर व क्षेत्र की गरीब महिला व पुरुषों को भीषण ठंड में लिहाफ वितरित करने का सराहनीय कार्य किया गया। इस दौरान संस्था ने 110 गरीब महिला पुरुषों को लिहाफो का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने इस मौके पर संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इकराम कुरेशी,ने बताया कि आशा की किरन संस्था द्वारा वर्ष 2018 से गरीबों की मदद का कार्य किया जा रहा है और संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन किये जाते हैं।
इस मौके पर दिलशाद हुसैन, सलीम अहमद, गुलशेर अली,नसीम आलम,फईम अहमद,अंसार हुसैन, एड0 सईद अहमद फारुखी, मोहम्मद हारून,नन्हे सलमानी वसीम अकरम, आदि मौजूद रहे।