
मुजफ्फरनगर डीवीएनए। मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर लोहड्डा निवासी मेरठ मोहम्मद आरिफ के पांच बच्चे हैं। जिसमें से फरमानी की शादी मेरठ जिले के छोटा हसनपुर गांव के निवासी आरिफ नाम के युवक से हुई थी।
फरमानी ने दो साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म से बच्चे के हलक में छेद होने के कारण फरमानी के ससुराल वालों ने इस बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद फरमानी अपने बच्चे के साथ अपने मायके लौट आई। यहीं से फरमानी गायन का दूसरा दौर शुरू हुआ। गाँव में वीडियो बनाने आये आशु बच्चन और राहुल ने फरमानी के गाने का वीडियो YouTube पर अपलोड किया। जिसके बाद, वीडियो की पसंद से वीडियो सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय चेहरा बन गया।
सोशल मीडिया पर फरमानी की आवाज सुनकर, देश के प्रसिद्ध गायन शो इंडियन आइडियल के आयोजकों ने भी फरमानी और उनके भाई फरमान को इंडियन आइडियल के मंच पर गाने के लिए आमंत्रित किया।
फरमानी ऑडिशन के लिए चुने जाने के बाद मुंबई में थीं। लेकिन इस बीच, मेरठ में उनके बेटे के ऑपरेशन की तारीख नजदीक आ गई। जिसके बाद फरमानी ने इंडियन आइडियल शो को बीच में ही छोड़ दिया और अपने घर लौट आए।
वर्तमान में, फरमानी के बेटे का मेरठ के आनंद अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। अपने लाखों प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए फरमानी ने अब गायन का दौर जारी रखने की बात कही है।
Digital Varta News Agency