
मुरादााबाद-ठाकुरद्वारा (डीवीएनए)। पहाड़ो की सैर से वापस लौट रही दिल्ली के गुड़गांव निवासी पर्यटक बाइक सवार महिला की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गड्डे में जा गिरी। इसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शनिवार की दोपहर दिल्ली के गुड़गांव निवासी पदमिनी (45) पत्नी मुन्नूरावल अपने 6,7 अन्य बाइक सवार साथी पर्यटको के साथ नैनीताल आदि पहाड़ी क्षेत्र से घूमकर वापस घर जा रही थी। इसी बीच ठाकुरद्वारा काशीपुर मार्ग पर पशुपति फैक्टी के निकट सामने से जा रहे अज्ञात वाहन द्वारा साइड लेने पर बाइक सवार महिला वाहन से बचने के चक्कर में गड्डे में जा गिरी। इस दुर्घटना में पर्यटक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी पर्यटकों ने आनन फानन में घायल महिला को उपचार के लिए नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। गंभीर रूप से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। महिला की मौत पर उसके साथियो में कोहराम मच गया।