
सहारनपुर डीवीएनए। सहारनपुर जनपद में ग्रह कलेश के चलते आत्महत्या की कोशिश की है।
मामला सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र का है जहां करीब 9 बजे रवि उम्र 32 वर्ष निवासी शिवाजी नगर थाना सदर बाजार क्षेत्र ने गृहकलेश के चलते ससुराल में जाकर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई खुद को आग लगा ली। 90% जलने के कारण डॉक्टर ने सहारनपुर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया है।
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की घटना। संबंधित मामले में सहारनपुर जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ परवेज अहमद ने जानकारी देते हुये बताया कि रात करीब 10 बजे रवि उम्र 32 वर्ष निवासी शिवाजीनगर को जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है करीब 90 % जले होने के कारण पेशेंट को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
संवाद वसीम अब्बासी