राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने पर्यटकों का किया ख़ैरमक़दम - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने पर्यटकों का किया ख़ैरमक़दम

आगरा। (डीवीएनए)राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने 25 जनवरी को भारत पर्यटन दिवस के अवसर पर आगरा किला के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर किले का भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटकों का पुष्प देकर अभिनंदन किया। अतिथि देवो भव: की प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं परंपराओं का अनुसरण करते हुए कैडेट्स ने हाथ जोड़कर पर्यटकों का स्वागत किया। 

 एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करना व इनकी सुरक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।  इस अवसर पर कैडेट्स ने पर्यटकों को भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों एवं उनसे जुड़ी हुई भारत की प्राचीन सभ्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत के यह प्राचीन स्मारक हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। इनको देखकर हम अपने  गौरवमयी इतिहास पर  गर्व करते हैं।
   भारत के विभिन्न प्रांतों से एवं विश्व के अनेक देशों से आने वाले पर्यटक, अपने इस स्वागत एवं सत्कार को देखकर अभिभूत थे। उन्होंने कैडेट्स के इस अतिथि सत्कार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
 इस अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर ले. अमित अग्रवाल, डॉ संध्या अग्रवाल, राजीव कुमार गर्ग, एसयूओ आशुतोष कुमार, शुभम यादव, विश्वजीत सिकरवार, तनिष्का माथुर, सुरभि राजपूत, धीरज सोलंकी, लव कुश गोला, आराध्या चौधरी, प्रियांशु सिंह, प्रशांत चौधरी, रितेश परिहार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...