![](https://i2.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Image-2021-01-17-at-6.07.36-PM.jpeg?fit=632%2C366&ssl=1)
बांदा (डीवीएनए)। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग लगातार निगरानी की कवायद कर रहा है।कर रहा है। जिले में संचालित मुर्गी फार्मों के साथ ही रविवार को पशुपालन विभाग के डाक्टरों ने टीम के साथ मीट की दुकानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वच्छता बनाए रखने व बचाव की अन्य जानकारियों से अवगत कराया।
बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार एहतियात बरता जा रहा है। पशुपालन विभाग के डाक्टर जिले की मुर्गी फार्मों के निरीक्षण के साथ ही मीट की दुकानों में पल रही मुर्गियों का निरीक्षण किया। पालकों व विक्रेताओं को बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय बताए। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव धीर ने बताया कि महोखर बाइपास के पास स्थित डांडिनपुरवा की मीट की दुकान व मुर्गी फार्म का डॉ.श्रीराम कुशवाहा ने निरीक्षण कर बर्ड फ्लू से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ.हरिश्चंद्र व पशुपालन विभाग की अन्य टीम के द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
संवाद विनोद मिश्रा