
बांदा (डीवीएनए)। सुबह मंदिर में पूजा और देर शाम आत्महत्या ने घर एंव पास-पड़ोस को आश्चर्य में डाल रखा है। बिसंडा ब्लाक क्षेत्र के पुनाहुर गांव में 18 वर्षीय रोशनी पुत्री मोती लाल कुशवाहा ने बृहस्पतिवार की देर शाम घर में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व सुबह उसने सहेलियों के साथ नजदीकी गांव में स्थित महाराजा बाबा मंदिर (सिकलोढ़ी) में दर्शन किए थे।
पिता मोती लाल कुशवाहा ने बताया कि एक महीना पहले उसने रोशनी का रिश्ता इटावा में तय कर दिया था। घटना के समय वह खेत में था। रोशनी की मां दो दिन पूर्व मायके चली गई थी। वापस आने पर फंदे पर लटकी रोशनी को उतारा। पिता ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जताई है। बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विनोद मिश्रा