शमशान घाट की छत गिरी, 8 की मौत, दर्जनभर लोगों के दबे होने की आशंका - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

शमशान घाट की छत गिरी, 8 की मौत, दर्जनभर लोगों के दबे होने की आशंका

ग़ाज़ियाबाद डीवीएनए। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरासी में शमशान घाट की छत गिर गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लिंटर के नीचे लगभग एक दर्जन के करीब लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पहुंच गए हैं। तेज़ी से रेस्क्यू अभियान जारी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचायी जाए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...