
बांदा (डीवीएनए)। लगभग डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की गोद में बच्ची लेकर पहुंची तो दास्तां सुन पुलिसहरकत में आई। मामला के पहलू पर गौर करें तो गायब हुई किशोरी गोद में छह माह का बच्चा लेकर खुद कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया कि शादी के बाद अभी तक वह पति के साथ रह रही थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक फरवरी वर्ष 2019 में साहब तालाब स्वराज कालोनी निवासी अपने प्रेमी चांद के साथ कहीं चली गई थी। स्वजन ने उसकी खोजबीन की थी। जिसमें उसका कुछ पता नहीं चला था। पिता ने आरोपित चंद के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की गोद में अपना बच्चा लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उसने पुलिस से बताया कि घर से जाने के बाद उसने शादी कर ली है। इससे वह अभी तक गुजरात में रहती रही है।
चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस नंदराम प्रजापति ने बताया कि किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
संवाद विनोद मिश्रा
Digital Varta News Agency