![](https://i0.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2020/12/WhatsApp-Image-2020-12-21-at-8.56.06-AM.jpeg?fit=947%2C1024&ssl=1)
बांदा (डीवीएनए)। जिले की लमेहटा पुलिस चैकी अन्तर्गत प्रवासी मजदूर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति गुजरात में है। घर के अन्य सदस्य खेत में थे। बदौसा थाना क्षेत्र के मुंशी पुरवा भदावल में रविवार को देर शाम सुमन (20) पत्नी रामनरेश ने घर के कमरे में छत के हुक में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा।
शादी पिछले वर्ष हुई थी। पति गुजरात में है वहां मजदूरी करता है। फौरीतौर पर आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी। मृतका का मायका बदौसा थाना क्षेत्र के गरबा पुरवा (उतरवां) में है। देर रात लमेहटा चैकी प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल उन्हें सूचना नहीं मिली।
संवाद विनोद मिश्रा