![](https://i1.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201207-WA0012-1024x568-1.jpg?fit=1024%2C568&ssl=1)
गोरखपुर (डीवीएनए) । कृषि नीतियों के विरोध में व किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर आज गोरखपुर सपा कार्यकर्ताओं ने खोराबार ब्लॉक पर किसान विरोधी पदयात्रा निकाली, यह पदयात्रा खोराबार से होते हुए मोतीराम अड्डा तक जानी थी लेकिन भीड़ व किसानों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को टुकड़ों टुकड़ों में बांटकर घेराबंदी कर दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई, उसके बाद सपा कार्यकर्ता खोराबार ब्लॉक के समक्ष सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।