मुख्यमंत्री के बांदा आगमन के संकेत पर प्रशासनिक गतिविधियां तेज! - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

मुख्यमंत्री के बांदा आगमन के संकेत पर प्रशासनिक गतिविधियां तेज!

बांदा। डीवीएनए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 से 23 दिसंबर के बीच मंडल मुख्यालय बांदा आ सकते हैं। इसकी खबर के संकेत मिलते ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा सोमवार की शाम कृषि विश्वविद्यालय परिसर और सभागार आदि का जायजा भी ले चुकें हैं।उनके साथ विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम भी थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम यहीं होंगे।

उधर, सिमौनी धाम मेले में भी मुख्यमंत्री जा सकते हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।निर्देश दिए थे कि तत्काल विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की सूची बनाकर इसकी तैयारी भी कर लें। मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम आते ही सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी हों। मुख्यमंत्री से नई योजनाएं तथा शिलान्यास और पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए शिलापटों का एक ही स्थान पर अनावरण कराया जा सकता है।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...