![](https://i0.wp.com/dvna.in/wp-content/uploads/2020/12/download-2020-11-17T175703.386.jpg?fit=300%2C168&ssl=1)
अमरोहा। डीवीएनए
गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा अमरोहा के सैदनगली मनौटा मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार गन्ना लदे ट्रक की ने आगे चल रही बाइक को टक्क्र मार दी। बाइक सवार युवक असमोली थाना क्षेत्र के घंसुरपुर के अमरपाल के रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।