IPL 10 के लिए बंगलुरू में नीलामी शुरू - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

IPL 10 के लिए बंगलुरू में नीलामी शुरू

आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए बंगलुरू में खिलाड़ियों की बोली प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार आईपीएल के लिए 352 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। इस बार आईपीएल में कुल आठ टीमें है। कुल मिलाकर 76 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। इसमें विदेश के 28 खिलाड़ी शामिल होंगे। सात खिलाड़ियों की इस बार बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रही। इग्लैंड के बेन स्टोक्स, भारत के इशांत शर्मा, आस्ट्रेलिया के मिचेल जानसन आदि खिलाड़ी रहे। ये सभी खिलाड़ी पिछले साल भी इस मैच के हिस्सा थे। इस बार भारतीय पूर्व कप्तान को पुणे की टीम ने कप्तान से हटा दिया है। पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ रुपये मिले हैं।बेन स्टोक्स को पुणे ने 14.50 करोड़ में खरीदा है। टाइमल मिल्स भी 12 करोड़ में बेगलुरू टीम का हिस्सा बने। 

Post Top Ad

loading...