
पीलीभीत-डीवीएनए। सपा के पूर्व मंत्री हाजी रियाज के बाद अब उनकी बेटी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूकैना आरिफ का भी निधन हो गया। ध्यान रहे कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हाजि रियाज अहमद और उनकी बेटी रूकैना आरिफ को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चार दिन पूर्व मंत्री हाजि रियाज अहमद ने दम तोड़ दिया था। जबकि रूकैना आरिफ की तबीयत खराब थी। आज सुबह भी वे बरेली एसआरएसएम में पुरी तरह स्वाथ्य थीं लेकिन अचानक पुन तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
Digital Varta News Agency