Rituraj बोले- किसानों को गुमराह करने की कोशिश में लगा है विपक्ष - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

Rituraj बोले- किसानों को गुमराह करने की कोशिश में लगा है विपक्ष

  

पटना/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बाढ जिला संगठन के द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन, रूपस महाजी, 17 बीघा, बख्तियारपुर मे भाजपा के युवा राष्ट्रीय नेता ऋतुराज सिन्हा ने आज किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखकर विपक्ष येन केन प्रकरण द्वारा किसानों को गुमराह करने की कोशिश में लगा है, इसलिये हमे जागरुक रहने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रखने की बात की है बल्कि हर वर्ष इसमें वृद्धि भी होगी। ऐसा उन्होने पहले ही कहा है। इसलिये आप निश्चिंत रहिये देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। अब देश का किसान मजदूर बनकर नहीं बल्कि सुखी और समृद्ध किसान बनकर रहेंगे।

किसान सम्मेलन में राज्य सरकार के मंत्री अमरेन्दर प्रताप सिंह ने किसानों को नये कृषि कानून के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को होने वाले फायदे के बारे में बताया।

सम्मलेन के उपरांत आज फतुआ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन भी ऋतुराज सिन्हा और मिथिलेश तिवारी के द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरोज पटेल, बाढ जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रुपेश, शोभा देवी सहित हजारो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...