
महराजगंज (डीवीएनए)। सिसवा विकास खण्ड कार्यालय परिसर में आज विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नव निर्मित महाराणा प्रताप सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह दोपहर सिसवा विकास खंड कार्यालय परिसर पहुँचे और मन्त्रोच्चारण के बाद फीता काटकर नवनिर्मित महाराणा प्रताप सभागार का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो के विषय में जानकारी दी।
इस समारोह के मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह रहे तथा खण्ड विकास अधिकारी अजय यादव, उदय प्रताप सिंह, एस एस श्रीवास्तव, नागेन्द्र मल्ल,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामनाथ चंद्रशेखर सिंह, अनिरुद्ध मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, बांकेलाल कुशवाहा, ओमप्रकाश पटेल,जितेंद्र कुमार सिंह, राजन विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, जनार्दन यादव, भोरिक यादव, मुन्नू साहनी,कैलाश सिंह, रामानंद यादव, मिथिलेश मिश्रा, उमा प्रसाद, विजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, विकास सिंह, नीरज सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, रामधारी प्रसाद, शशिकांत पांडेय, अल्हाख, विपिन कुमार सहित तमाम ग्राम प्रधान, BDC व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।