
महराजगंज (डीवीएनए)। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मु0 रिजवान के अध्यक्षता में बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कार्यकारणी की बैठक की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल के स्वागत व माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, प्रदेश सचिव पुनीत तिवारी उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल ने कहा की केंद्र और राज्य की जनविरोधी नीतियों की वजह से बेरोजगारी दर 45 साल के निचले स्तर पर पहुँच चुकी है। प्रधानमंत्री किसानों के ऊपर तीनो कृषि बिल थोप कर किसानों व देश की जनता को उद्योगपतियो का गुलाम बनाना चाहते है।
जिलाध्यक्ष मु0 रिजवान ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश के व्यापारियों की कमर टूट चुकी हैं और आम नागरिक त्रस्त है। कांग्रेस के समय मे सिलेंडर 400 के आसपास हुआ करता था, तो भाजपा कहती थी कि, बहुत हुई महंगाई की मार। ये मंहगाई कम करने आये थे, और इनके समय में महंगाई आसमान छू रही है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, प्रदेश सचिव पुनीत तिवारी, प्रदेश सचिव रजत दुबे ने कहा कि ये सरकार सभी मुद्दों पर विफल है। ये जिन मुद्दों के साथ सरकार में आए, एक भी पूरा नही किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्षों, महासचिवों व जिला सचिवों को उनके कार्यभार का बंटवारा कर ब्लॉक के प्रभारी बनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश सचिव विनोद सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि चंद्रजीत भारती, उपाध्यक्ष नबीआलम, आसुतोष मनी त्रिपाठी, शिव प्रताप चैहान, हैदर अली, वेद व्यास मौर्या, गणेश गुप्ता, इसरायल अंसारी, हिमांशु पाण्डेय, इमरान खान, दिलीप कुमार वर्मा, मंगलेश मिश्रा, अंजुम कादरी, रूमताज, अनिकेष विष्वकर्मा, पारस मनी त्रिपाठी, बाबू राम, गुड्डू , कृष्णचन्द्र पांडेय, प्रभु गुप्ता, सेराज सहित तमाम युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताते हुए, हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी व पार्टी आलाकमान श्रीमती प्रियंका गांधी, माननीय राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार प्रकट किया।