पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन

कासगंज। (डीवीएनए) कस्बा अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विधालय में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने उन्हे याद कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
 वही प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन के आदर्शो को अपनाने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हिदेश सर्राफ, पुष्पेन्द वर्मा, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, अवधेश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, श्रीराम सोलंकी, जितेंद्र भारद्वाज, चित्तर सिंह, राजेन्द्र वर्मा, मीना चौहान, रामलखन सोलंकी, पुण्य प्रताप सिंह, रोचक चौहान, देवेन्द्र वर्मा, वीरपाल वर्मा, राहुल चौहान, दीपक सोलंकी, शिवम साहू, आदि भाजपाई मौजूद रहे।

संवाद:- नूरुल इस्लाम

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...