सपा आयोजित करेगी महिला घेरा कार्यक्रम - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

सपा आयोजित करेगी महिला घेरा कार्यक्रम

आगरा। (डीवीएनए)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  आह्वान पर 13 फरवरी को सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर सपा प्रदेश भर में महिला घेरा  कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसकी तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फतेहाबाद रोड स्थित पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जी नेतृव मे महिला संगठन की बैठक की।
 जिसमें उत्तर प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर होगी एक महिला गोष्ठी कार्यक्रम किया जायेगा। गोष्ठी में ये होंगे महिला सुरक्षा,महिला के खिलाफ बेलगाम अपराध बलात्कार, महंगाई में घर चलाने की समस्या/ महंगा सिलेंडर, महिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी(108),प्रसूति सेवाओं की कमी- पोषण की समस्या,घरेलू हिंसा, 
शिक्षा में उपेक्षा,नौकरी में भेदभाव शिक्षा, (आशा- आंगनबाड़ी),अपेक्षाकृत कम वेतन,राजनीतिक उपेक्षा,बैंकों में घटती व्याज दर से उपजी बचत की समस्या, गरीब निराश्रित महिलाओं की पेंशन समस्या, पर चर्चा की जायेगी।
इस बारे में औऱ जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार  ने बताया 13 फरवरी को सरोजनी नायडू जी की जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर महिला संगठन द्वारा महिला (घेरा) कार्यक्रम कर उनको इस भारतीय जनता पार्टी किस सरकार में हो रही समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।  
महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जी के जयंती पर समाजवादी पार्टी की महिला संगठन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं को दरकिनार कर जिस तरह से उन पर बढ़ते अपराध,भाजपा ने जो नारा दिया था पड़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी पर इस सरकार में तो बेटी ही नहीं बच पा रही तो बेटी पड़ेगी।
 कैसे इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तो बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। बैठक में कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा,महिला सभा महानगर अध्यक्ष प्रवीणा पालीवाल,ममता टपलू, क्षमा जैन सक्सेना, उर्मिला उपाध्याय, रईसा बेगम, मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...