किशोर स्वास्थ्य मंच से किया प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

किशोर स्वास्थ्य मंच से किया प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

आगरा। (डीवीएनए)किशोर और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंचकुइयां स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद सभी किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। बिचपुरी से आए डॉ. सोहेल ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। किशोर-किशोरियों की लम्बाई नापी गयी  और वजन  को मापा गया । 
उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवा दी गईं। डॉ. सोहेल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में बच्चों में तनाव, आंखों में परेशानी, पेट दर्द और खून की कमी की समस्या देखने को मिली है। जिला अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुमित सोनी ने बच्चों को कोरोना से बचाव के संबध में जानकारी दी। जिला अस्पताल के परामर्शदाता अरविंद कुमार ने किशोर-किशोरियों को तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। 
जिला महिला अस्पताल की परामर्शदाता रूबी बघेल ने किशोर-किशोरियों को खून की कमी की पहचान करने और उसे दूर करने के उपाय बताए. उन्होंने संतुलित आहार में भोजन लेने और खाने में हरी सब्जियों को शामिल करने लिए कहा। डीईआईसी मैनेजर रमाकांत शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर-किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के अंत में किशोर-किशोरियों को साथिया केंद्र से काउंसलिंग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था में हो रहे शारीरिक बदलाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जागरूक भी किया गया।  स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया।  यह दी गई जानकारी
स्वास्थ्य मंच के दौरान यौन प्रजनन, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। मानसिक स्वाथ्य से संबंधित पेटिंग, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी कराए जाने की योजना हैं।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.आरके अग्निहोत्री ने बताया कि विद्यालयों में होने वाले स्वास्थ्य मंच में कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए कार्यक्रम किया गया।

संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...