
आगरा(डीवीएनए )। महापौर नवीन जैन नगर निगम महापौर कार्यालय पहुंचे थे। महापौर नवीन जैन तकरीबन 3 घंटे अपने कार्यालय में रुके और अपनी अपनी शिकायतों को लेकर महापौर कार्यालय पहुँचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। महापौर नवीन जैन ने कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया तो वहीं कुछ गंभीर समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और पीड़ित व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व पार्षद गण भी महापौर नवीन जैन से मिले और उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी रूबरू कराया। महापौर ने सभी लोगों से मुलाकात करते हुए सभी की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
महापौर नवीन जैन ने कोविड 19 का पालन करते हुए सभी पीड़ितों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याएं जलभराव नाली और खरंजा से संबंधित थी जिनका मौके पर ही समाधान कराया और बड़ी समस्याओं के निदान के लिए उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
संवाद , दानिश उमरी