
बांदा (डीवीएनए)। थाना कालिजर क्षेत्र के बसराही गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। छप्पर के नीचे धन्नी के सहारे फंदे से उसका शव लटका मिला। मायके पक्ष से पहुंचे पिता ने थाने में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।
बसराही निवासी बुद्धविलास की पत्नी 25 वर्षीय पत्नी सुधा रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई। सुबह उठे बुद्धविलास ने छप्पर की मोटी लकड़ी से साड़ी के बनाए गए में फंदे लटका उसका शव देखा। घर में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी होते ही गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी मृतका के पिता लालू यादव व अन्य स्वजन पहुंच गए। लालू यादव ने थाने में घटना की सूचना दी।
संवाद , विनोद मिश्रा