
आगरा (डीवीएनए)। सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित दिनांक 17 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई करेंगी।
यह जानकारी सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने दी। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
संवाद , दानिश उमरी